पत्थलगांव: खड़ामाचा में 30 हाथियों के दल ने जमकर मचाया उत्पात, सैंकड़ों एकड़ की धान को किया बर्बाद, मुआवजा राशि कम से भड़के किसान
जशपुर जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र अंतर्गत खाड़ामाचा गांव समेत कई गांव में बीती रात करीब 30 जंगली हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के झुंड ने गांव के कई किसानों के खेतों में पहुंचकर लगभग तैयार हो चुकी धान की फसल को रौंद दिया और बड़ी मात्रा में फसल खा ली। हाथियों के लगातार विचरण से खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। ग्रामीणों के मुताबि