पूरनपुर: माधोटांडा रोड पर स्थित इफको बाजार में खाद नहीं मिलने से लोग परेशान, चार दिनों से काट रहे हैं चक्कर
पूरनपुर माधोटांडा रोड पर स्थित इफको बाजार पर यूरिया खाद लेने को लेकर लोग पिछले कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि वह चार दिनों से रोज सुबह लाइन में आकर लग जाती हैं और उसके बाद भी उनको खाद नहीं मिल पा रही हैं। विधवा महिला बेलमती ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी हैं और घर परिवार की जिम्मेदारी उस पर और खाद को लेकर चक्कर काट रही हैं।