किस्को: अवैध ईंट भट्ठा संचालन के मामले में रिशु ब्रिक्स के विवेक साहू और ललन ब्रिक्स के ललन नायक पर एफआईआर दर्ज
बिना लाइसेंस के भट्ठा चलाने पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई लोहरदगा खनन विभाग के द्वारा अवैध रूप से चिमनी ईंट भट्ठा संचालक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। जिसमें किस्को थाना क्षेत्र के नारी में रिशु ब्रिक्स भठ्ठा संचालन और सेमरडीह में ललन ब्रिक्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उक्त दोनों ईंट भट्ठा के संचालक अवैध रूप से लंबे समय से ईट भठ्ठा का संचालन किया जा रहा है