किस्को: किस्को में चोरों ने घर का ताला तोड़कर ₹4 हजार की नकदी और जेवरात चोरी किए, पुलिस जांच में जुटी
किस्को बाजार टॉड के समीप में बीते दिन होली मनाने के लिए पाखर गांव गई महिला के घर में अज्ञात लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसमें महिला निर्मला नगेसिया पति फुलदेव नगेसिया के घर में ताला तोड़कर घर में रखा, चांदी का कान का फूल, मंगलसूत्र, पायल, नगद 4000 रुपये सहित गुल्लक में रखे पैसे चोरी कर लिए गए। घटना की जानकारी आज सोमवार को दोपहर 2:00 बजे तब हुई जब म