किस्को: ट्रक ऑनर्स सहयोग समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई
लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत नारी धुर्वा मोड़ में आदर्श मोटर परिवहन सहयोग समिति की बैठक अध्यक्ष कुद्दूस अंसारी की अध्यक्षता में गुरुवार को दोपहर 1 बजे संपन्न हुई। उक्त बैठक चुनाव के पश्चात पहली बैठक रही। जिसमें अध्यक्ष कुद्दूस अंसारी के द्वारा चुनाव में ट्रक ऑनरों के हित में कार्य करने के लिए अवसर दिए जाने पर सभी ऑनरों को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया