कोल: टंडौली में लेंटर डालते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की हुई मौत, विद्युत विभाग पर लापरवाही का लगा आरोप
Koil, Aligarh | Apr 18, 2025 टंडौली में लेटर डालते समय हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। 30 वर्षीय धीरज पुत्र उदय सिंह मजदूरी किया करता था। गुरुवार को वह गांव में लेंटर डालने का काम कर रहा था। इस दौरान मकान के बगल से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में अचानक धीरज आ गया। इलाज के लिए उनको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।