बिंदकी: बुढ़वा गांव में नवनिर्मित आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) का शुभारंभ भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने किया
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के बुढ़वा गांव में नवनिर्मित आईटीआई यानी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का शुक्रवार को दिन में 2 बजे जहानाबाद क्षेत्र के भाजपा के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने फीता काटकर तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं आरती पूजा करके किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।