जगदलपुर: बस्तर जिले में बाढ़ के बाद महामारी और मानसिक तनाव से निपटने के लिए WHO और स्वास्थ्य विभाग उतरे मैदान में
जगदलपुर, 01 अक्टूबर 2026/ बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलजनित बीमारियों की रोकथाम और पीड़ितों तक त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और विश्व स्वास्थ्य संगठन की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। इसी कड़ी में संयुक्त दल ने जगदलपुर के विभिन्न जलमग्न गांवों, मोहल्लों और राहत शिविरों का सघन दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की धर