बागपत: कस्बा टटीरी में गल्ले से रुपये निकालते हुए एक युवक को दुकानदार ने रंगेहाथ पकड़ा, युवक को पुलिस के हवाले किया
Baghpat, Bagpat | Apr 24, 2026 शुक्रवार की सुबह दस बजे कस्बा टटीरी निवासी दुकानदार अजय सुबह अपनी दुकान खोलकर साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान एक युवक दुकान पर पहुंचा और मौका पाकर गल्ले में रखे रुपये निकालने लगा। तभी दुकानदार की नजर उस पर पड़ गई और उसने तुरंत युवक को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। पीड़ित दुकानदार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं।