Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
gaya_district
पितृपक्ष मेला महासंगम #gaya #bihar #pitrapaksh #vishnupad #jaipurcity
Gaya Town CD Block, Gaya
| Oct 4, 2026
#gaya
#bihar
#pitrapaksh
#vishnupad
#jaipurcity
MORE NEWS
पितृपक्ष मेला 2026 | 04 अक्टूबर 📿🙏 गयाजी में आस्था का महासंगम निरंतर जारी है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम तीर्थयात्रा के लिए जिला प्रशासन, गया जी द्वारा सेवाओं और व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है। 📍 आज 4,51,000 श्रद्धालुओं का आगमन 🏥 10,007 तीर्थयात्रियों को मेडिकल उपचार ♿ 57 लोगों ने व्हीलचेयर सेवा का लाभ लिया 🤝 95 लोग अपने बिछड़े परिजनों से मिले ⛺ 1,668 श्रद्धालुओं ने टेंट सिटी में आवासन किया 💧 6,070 पैकेट गंगाजल का वितरण 🌱 53 पौधे “एक पेड़ पूर्वजों के नाम” 🆔 1,335 बच्चों एवं बुजुर्गों को रिस्ट बैंड 🌐 9,070 यात्रियों को AI आधारित भाषा अनुवाद से सहायता अब तक 32,94,200 श्रद्धालु/पिंडदानी/तीर्थयात्री गयाजी पधार चुके हैं। 🙏 आस्था • सेवा • बेहतर व्यवस्था जिला प्रशासन, गया जी Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar DD News Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India PMO India All India Radio News Home Department, Govt. of Bihar Department of Tourism, Government of Bihar पितृपक्ष महासंगम Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar #gaya #bihar #spiritual #devotion #sanatandharma
Gaya, Bihar | Oct 4, 2026
पितृपक्ष महासंगम 2026 फल्गु नदी के घाटों पर आस्था, परंपरा और भावनाएं एक साथ नजर आती हैं। पिंडदान की इस पवित्र परंपरा में हर श्रद्धालु अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता और श्रद्धा अर्पित कर रहा है। Samrat Choudhary Chief Minister's Office BIHAR IPRD Bihar Bihar Tourism Lokesh Kumar Singh Department of Art and Culture , Gov. Of Bihar #facebookpost #gaya #bihar
Gaya, Bihar | Oct 4, 2026
FALGU MAHA AARTI LIVE 2026
Gaya, Bihar | Oct 4, 2026
प्रेस विज्ञप्ति गया जी।04 अक्टूबर 2026 पितृपक्ष मेला 2026 में विदेशी पिंडदानियों ने अनुभव की गया जी की आध्यात्मिक विरासत रूस, फ्रांस, जर्मनी, इटली, ब्राजील, यूक्रेन सहित विभिन्न देशों के 22 विदेशी पिंडदानियों ने किया पिंडदान एवं तर्पण गया जी की संस्कृति, आध्यात्मिकता, स्वच्छता, ट्रैफिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जमकर की सराहना गया जी, 04 अक्टूबर 2026, पितृपक्ष मेला 2026 के अवसर पर गया जी की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अनुभव करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालु भी गया पहुंचे हैं। इसी क्रम में रूस, फ्रांस, जर्मनी, इटली, ब्राजील, यूक्रेन सहित विभिन्न देशों से आए 22 विदेशी पिंडदानियों ने आज गया जी में अपने पितरों का पिंडदान एवं तर्पण करने के पश्चात जिला प्रशासन गया के पदाधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। विदेशी पिंडदानियों ने गया जी में उपलब्ध व्यवस्थाओं, धार्मिक स्थलों की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए किए गए प्रशासनिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गया जी आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बावजूद मेला क्षेत्र में व्यवस्थाएं व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। विदेशी श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्होंने विष्णुपद मंदिर, प्रेतशिला एवं अक्षयवट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों पर जाकर अपने पितरों का तर्पण एवं पिंडदान किया। इन सभी स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को भी उत्कृष्ट बताते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने यह भी कहा कि पितृपक्ष मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन संस्कृति, परंपरा, आध्यात्मिकता एवं अतिथि सत्कार को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। गया जी में आने के बाद उन्हें यहां की संस्कृति और स्थानीय लोगों के व्यवहार को करीब से जानने और समझने का अवसर मिला, जो उनके लिए अत्यंत सुखद अनुभव रहा। विदेशी पिंडदानियों ने बताया कि मेला क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य भी श्रद्धालुओं की सहायता में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिल रही है। राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना इस अवसर पर सहायक समाहर्ता श्री नितेश गोयल ने कहा कि पितृपक्ष मेला लगभग 15 दिनों तक चलने वाला महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्री गया जी पहुंचकर अपने पूर्वजों का तर्पण एवं पिंडदान करते हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पितृपक्ष मेला की व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा एवं मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा भी मेला क्षेत्र के प्रत्येक महत्वपूर्ण सेक्टर पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि मेडिकल सुविधा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा, खोया-पाया एवं श्रद्धालुओं की सहायता सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों में पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। विभिन्न स्थानों पर तैनात पदाधिकारी एवं कर्मी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं, ताकि देश-विदेश से आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर अनुभव प्राप्त हो सके। गंगाजल एवं कॉफी टेबल बुक भेंट कर विदेशी अतिथियों का सम्मान सहायक समाहर्ता श्री नितेश गोयल द्वारा विदेशी पिंडदानियों को गंगाजल एवं गया-बोधगया की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को दर्शाने वाली कॉफी टेबल बुक भेंट स्वरूप प्रदान की गई। यह उपहार गया जी की संस्कृति, परंपरा एवं आध्यात्मिक महत्व की स्मृति के रूप में विदेशी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। विदेशी पिंडदानियों ने गया जी की संस्कृति एवं यहां की व्यवस्थाओं को देखकर खुशी एवं उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गया जी में उन्हें जो अनुभव प्राप्त हुआ है, उसे वे अपने-अपने देशों में साझा करेंगे तथा गया जी की आध्यात्मिक परंपरा, भारतीय संस्कृति और यहां की बेहतर व्यवस्थाओं के बारे में लोगों को बताएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि गया जी का पितृपक्ष मेला विश्वभर के लोगों को भारत की प्राचीन धार्मिक परंपराओं एवं संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। उनके अनुसार, गया जी की आध्यात्मिक शांति, धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक विरासत और प्रशासनिक व्यवस्थाएं इसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के लिए एक महत्वपूर्ण गंतव्य बनाती हैं। विदेशी श्रद्धालुओं की सकारात्मक प्रतिक्रिया से यह संदेश भी सामने आया कि गया जी केवल पिंडदान और धार्मिक आस्था का वैश्विक केंद्र ही नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर प्रस्तुत करने वाला महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। जिला प्रशासन गया द्वारा पितृपक्ष मेला के माध्यम से “अतिथि देवो भवः” की भावना के अनुरूप देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है, जिससे गया एवं बिहार की सकारात्मक छवि को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिल रही है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary DDNewsLive Department of Tourism, Government of Bihar Ministry of Culture, Government of India BJP Bihar पितृपक्ष महासंगम PMO India #gaya #bihar #GoodGovernance #foreigner #touristattraction
Gaya, Bihar | Oct 4, 2026
FALGU MAHA AARTI 2026 LIVE
Gaya, Bihar | Oct 4, 2026
गया जी की पावन धरती पर पिंडदान के लिए विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आस्था, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का यह अनुभव उनके लिए बेहद खास बन रहा है। पितरों की शांति और मोक्ष की कामना के साथ गया जी में आस्था का यह संगम निरंतर जारी है। Chief Minister's Office BIHAR Samrat Choudhary IPRD Bihar #gaya #bihar #explorepage✨ #fyp #pilgrimage
Gaya, Bihar | Oct 4, 2026
पितृपक्ष मेला 2026 में गया जी पहुंचे श्रद्धालुओं ने ई-रिक्शा सेवा और बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर अपना अनुभव साझा किया। आस्था की इस यात्रा को सहज और सुविधाजनक बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयास श्रद्धालुओं के अनुभव में साफ नजर आते हैं। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar DD News Bihar Department of Tourism, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar All India Radio News #gaya #bihar #explorepage✨ #goodgovernance #gayabihar
Gaya, Bihar | Oct 4, 2026
#pitrupaksh 2026
Gaya Town CD Block, Gaya | Oct 4, 2026