बरवाला: बसोला गांव के पास सड़क हादसा: ऑटो, पिकअप और टिप्पर की टक्कर में 5 घायल
बसोला गांव के नजदीक वीरवार को शाम 7:00 बजे हुए सड़क हादसे में पांच लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार बसोला गांव के नजदीक तीन वाहन आपस में टकराए है। बताया जा रहा है कि ऑटो, पिकअप, टिप्पर में टक्कर हुई है। हादसे के बाद डायल 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।