हमीरपुर: सुमेरपुर ब्लाक सभागार में स्थानांतरित अधिकारियों का विदाई समारोह, उत्कृष्ट कार्यों के लिए ब्लॉक प्रमुख ने किया सम्मानित
ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में स्थानांतरित अधिकारियों को विदाई दी गई। शासन ने ब्लॉक में तैनात रहे जिला प्रशिक्षण अधिकारी/प्रभारी खंड विकास अधिकारी विपिन कुमार, डिप्टी कमिश्नर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन रिजवान हुसैन, लेखाकार मोहम्मद इमरान खान, एडीओ पंचायत सुरेश कुमार का स्थानांतरण गैर जनपद किया है।