मड़िहान: संत नगर थाना क्षेत्र के पड़रिया कला और पटेहरा कला में वज्र पात से आठ लोग झूलसे इलाज जारी
बुधवार को दोपहर बाद एकाएक तेज गरज चमक के साथ वज्र पात से कई पेड़ और विद्युत सप्लाई के कई जगह तार टूट कर जमीन पर आ गए सप्लाई 33000 की थी। पड़रिया कला गांव में गाय चराने गए तीन लोग वज्रपात से झुलस गए जिनका इलाज पटेहरा पीएससी में चल रहा है। वही पटेहरा कला में वज्र पात की चपेट में पांच लोग आए हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है।