डुमरा: डुमरा में खास महाल की भूमि से अतिक्रमण हटाया गया, प्रशासन की कार्रवाई
सीतामढ़ी के डुमरा ग्राउंड के पीछे प्रवेश द्वार के समीप स्थित खास महाल की सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को जिला प्रशासन ने शुक्रवार को हटवा दिया। जांच में पाया गया कि कुछ लोगों ने टीन शेड लगाकर कब्जा कर लिया था और पाइलिंग कर स्थायी निर्माण का प्रयास कर रहे थे।