पूरनपुर: तहसील में गन्ना भुगतान, गेहूं खरीद और बिजली कटौती पर भाकियू अराजनैतिक ने सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की आवश्यक बैठक वुधवार दोपहर दो बजे जिलाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई। पंचायत का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा ने किया। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद की चीनी मिलें गन्ना किसानों का बकाया भुगतान समय पर नहीं कर रहीं,