📢 दिबियापुर की विरासत को बचाने की पहल
कपड़ा व्यवसायी एवं वरिष्ठ समाजसेवी उमेश पालीवाल जी ने दिबियापुर के विभिन्न सोशल मीडिया समूहों के माध्यम से नगर पंचायत प्रशासन का ध्यान रामबाग स्थित श्री सीताराम जी मंदिर के प्राचीन कुएं की ओर आकर्षित कराया है।
बताया गया है कि तीन वार्डों के मध्य स्थित यह कुआं क्षेत्र का एकमात्र जीवित एवं ऐतिहासिक कुआं है, जहां आज भी शादी-विवाह एवं अन्य शुभ अवसरों पर पूजन-अर्चन की परंपरा निभाई जाती है। समय के साथ कुएं की सफाई और रखरखाव की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
उमेश पालीवाल जी ने नगर पंचायत अधिकारियों से अनुरोध किया है कि इस प्राचीन कुएं की शीघ्र सफाई कराई जाए, ताकि हमारी सांस्कृतिक परंपराएं, धार्मिक आस्थाएं और स्थानीय विरासत पुनः सशक्त हो सकें।
❓ आप भी बताइए— दिबियापुर में और किन-किन स्थानों पर ऐसे पुराने कुएं हैं, जिनका आज भी पूजन, विवाह संस्कार या अन्य धार्मिक कार्यों में उपयोग होता है? उनकी वर्तमान स्�
Auraiya, Auraiya | Sep 29, 2026