इस्लामपुर: इस्लामपुर रथयात्रा का पूरे नगर में भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर किया शंखनाद
इस्लामपुर नगर स्थित श्री अयोध्या ठाकुरवाड़ी से गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः श्री अयोध्या ठाकुरवाड़ी पहुंची। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने रथयात्रा का भव्य स्वागत करते हुए पूजा-अर्चना की, मंगल आरती उतारी तथा शंखनाद क