कालपी: सीएचसी कालपी को एनएचआईटी द्वारा मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराए गए
Kalpi, Jalaun | Apr 8, 2026 कालपी सीएचसी में बुधवार दोपहर 2 बजे मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए एनएचआई ईस्टर्न प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने सामाजिक पहल के तहत आवश्यक चिकित्सा उपकरण प्रदान किए, यह वितरण उरई-बारा रोड सेक्शन NH-27 के सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया, आयोजित कार्यक्रम में सीओ अवधेश कुमार एवं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार मौजूद रहे।