सीतामऊ: जिले में जिला बदर के आदेश का उल्लंघन, 10 हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ राज्य सुरक्षा अधिनियम में केस दर्ज
जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले 10 हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में किया गया केस दर्ज, वर्तमान में जिले में कुल 31 बदमाश जिला बदर होकर जिले की सीमा से बाहर है और 67 बदमाशों को प्रत्येक माह की 1 से 16 तारीख को अपने निवास स्थान के थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज करने और किसी भी अपराधी गतिविधि में संलग्न नहीं रहने के आदेश है,