कांगड़ा: सुनेहड में तेज रफ्तार ऑटो ने साइड खड़े टैंकर से टकराया, एक की हुई मौत
Kangra, Kangra | Nov 24, 2025 सोमवार को मिली जानकारी अनुसार सुनेहड में तेज रफ्तारी और लापरवाही से चल रहे ऑटो की सड़क किनारे खड़े टैंकर से टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक प्रवीण कुमार सहित बलि राम और रविन्द्र कुमार गंभीर रूप से घायल हुए। टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रविन्द्र कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने चालक प्रवीण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।