रविवार को मिली जानकारी अनुसार वन विभाग कांगड़ा ने गुप्त सूचना पर पुराना कांगड़ा घाट के पास अवैध लकड़ी से लदे एक ट्रक को पकड़ा। चालक कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके बाद ट्रक जब्त कर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की गई। टीम का नेतृत्व डिप्टी रेंजर मुनीष बिट्ठल ने किया। आरएफओ कांगड़ा सौरभ शर्मा ने मामले की पुष्टि की हैं।