राठ में कल मुख्यमंत्री योगी का आगमन, ₹636.82 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
राठ हमीरपुर - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 जून को जनपद हमीरपुर के राठ कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में ₹636.82 करोड़ की लागत वाली 75 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। स्वामी ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री विकास योजनाओं की सौगात देने के साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं लाभ भी वितरित करेंगे। जिला प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम के तहत 34 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा, जिनकी लागत ₹225.08 करोड़ है, जबकि 41 नई परियोजनाओं का शिलान्यास ₹411.73 करोड़ की लागत से किया जाएगा। इस प्रकार कुल 75 विकास परियोजनाओं पर ₹636.82 करोड़ खर्च किए जाएंगे। विधानसभावार आंकड़ों के अनुसार हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में 45 परियोजनाओं पर ₹284.46 करोड़ तथा राठ विधानसभा क्षेत्र में 30 परियोजनाओं प