पटना ग्रामीण: बक्सर में धर्मांतरण मामले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कहा- नहीं खुलती जुबान
बक्सर में हिन्दूओं के धर्मांतरण की घटना को लेकर बिहार में सियासत शुरु हो गयी है। मंगलवार की सुबह 10 बजे पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस पर तेजस्वी यादव की जुबान नहीं खुलती है।