पटेरा: पटेरा हिंडोरिया मार्ग पर पुलिस थाने के सामने अज्ञात बाइक की टक्कर से बाइक सवार घायल, इलाज जारी
Patera, Damoh | Sep 28, 2026 पटेरा हिंडोरिया मार्ग पर पुलिस थाने के सामने अज्ञात बाइक की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया बाइक सवार प्रेम शंकर पटेल उम्र 55 वर्ष निवासी मुआरी जो की हिंडोरिया की ओर जा रहे थे कि सामने से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिसमें बाइक चालक घायल हो गए जिसे डायल 112 वाहन की मदद से इलाज के लिए पटेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां इलाज जारी हैं।