अगिआंव: अगिआंव के प्रस्तावित डिग्री कॉलेज का डीएम ने किया निरीक्षण, 1 जुलाई से पढ़ाई शुरू कराने की तैयारी तेज, दिए दिशा-निर्देश
Agiaon, Bhojpur | Jun 25, 2026 भोजपुर जिले के डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में आगामी 1 जुलाई से शैक्षणिक गतिविधियां शुरू कराने की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय है। इसी क्रम में भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बुधवार को अगिआंव स्थित प्रस्तावित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का निरीक्षण किया और वहां चल रहे निर्माण एवं आधारभूत सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की।