गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर 75 में शुक्रवार की रात 8 बजे अचानक से भीषण आग लग गई। हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार सिलेंडर फटना आग लगने की वजह बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी है। हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा गया कि कई फीट ऊपर तक आग की लपटें उठ रही हैं।