महोबा: पुलिस कार्यालय में एसपी शशांक सिंह ने वर्चुअल जनसुनवाई की, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Mahoba, Mahoba | Jun 24, 2026 एसपी शशांक सिंह ने पुलिस कार्यालय में वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। गूगल मीट के माध्यम से जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को जोड़ा गया। जनसुनवाई के दौरान एसपी ने संबंधित अधिकारियों से सीधे संवाद कर शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।