खड्डा: कुशीनगर में गौशालाओं का औचक निरीक्षण, खडडा में सुधार के निर्देश, पडरौना की व्यवस्था की सराहना, कलेक्ट्रेट में हुई बैठक
उपाध्यक्ष जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह खडडा और पडरौना के गौ-आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। खडडा में निरीक्षण के दौरान उन्होंने चारा–पानी, साफ-सफाई और चिकित्सा सुविधा को बेहतर करने के निर्देश दिए।गौवंश को समय से भोजन-पानी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। वृहद गौ संरक्षण केंद्र, कोप जंगल खडडा में व्यवस्थाएँ संतोषजनक मिलीं, लेकिन सेवाओं को लेकर निर्देश दिए।