खड्डा: कुशीनगर: हनुमानगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास और SC/ST एक्ट में वांछित 3 अभियुक्तों को दबोचा, विधिक कार्रवाई कर भेजा जेल
कुशीनगर एसपी के निर्देश पर—अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए हनुमानगंज थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और SC/ST एक्ट से जुड़े गंभीर मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभियान के दौरान पकड़े गए आरोपियों में अनूप उर्फ अन्नू,जयचन्द और सौरभ विश्वकर्मा शामिल हैं। इनके खिलाफ बीएनएस की कई गंभीर धाराओं के साथ SC/ST एक्ट केस दर्ज था।