जहानाबाद: जहानाबाद में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, कालाबाजारी नहीं, स्टॉक में 5025 सिलिंडर उपलब्ध
जिला प्रशासन के द्वारा शुक्रवार शाम करीब 7 बजे जानकारी दी गई कि जहानाबाद में 19 गैस एजेंसियों पर 16579 बुकिंग के बीच 5025 सिलेंडर स्टॉक और 3677 ट्रांजिट में हैं। औसत डिलीवरी 3.65 दिन है। 3 एजेंसी व 8 स्थानों पर जांच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। 7 शिकायतों में 6 का निपटारा हुआ। होम डिलीवरी व 2-3 दिन में आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।