थरथरी: नत्थू बिगहा गांव में सब्जी तोड़ने गए परिवार पर हमला, पिता-पुत्र घायल, महिलाओं से छिनतई
थरथरी थाना क्षेत्र के नत्थू बिगहा गांव में बुधवार सुबह पांच बजे खेत में सब्जी तोड़ने गए एक परिवार पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि परिवार की महिलाओं से आभूषण छीन लिए गए। घायलों की पहचान नत्थू बिगहा निवासी 58 वर्षीय उमेश प्रसाद एवं उनके पुत्र धनंजय कुमार के रूप में हुई है। घायल का भतीजा शिशुपाल कुमार ने