इटावा: इटावा पुलिस ने साइबर फ्रॉड का शिकार हुए जनपद के छह पीड़ितों के 2 लाख 74 हजार 912 रुपए कराए वापस, SSP ने दी जानकारी
Etawah, Etawah | Dec 31, 2024 एसएसपी ने मंगलवार शाम 5 बजे बताया कि आलोक कुमार अड्डा बगिया के 49 हजार, अभिषेक निवासी शिवपुरी के 55 हजार, अल्पना यादव अशोक नगर के 60 हजार, नीरज गौड़ विकास कालोनी के 40,465 , प्रभा हाजीपुर भरथना के 51,447 रुपये, जलदेवी सैदपुर-बकेवर के 19 हजार साइबर फ्राड के जरिए निकाल लिए गए थे, इस संबंध में पीड़ितों ने प्रार्थना पत्र दिया था। सभी के रुपए आज वापस कराए गए।