इटावा: जनपद में तैनात एक सीओ, 6 उपनिरीक्षकों और मुख्य आरक्षी समेत 8 पुलिस कर्मियों के सेवानिवृत्ति पर एसएसपी ने दी विदाई
Etawah, Etawah | Dec 31, 2024 पुलिस लाइन में मंगलवार शाम 5 बजे विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले 8 पुलिस कर्मियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस उपाधीक्षक राजबहादुर सिंह समेत 6 उपनिरीक्षक राकेश बाजपेयी, राकेश कुमार मिश्रा, उदयभान सिंह, विजय शंकर, जगतपाल सिंह, प्रदीप कुमार यादव और एक मु0आ चालक राकेश बाबू को एसएसपी ने शाल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।