इटावा: नगला कढ़ोरी में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी मिली नवविवाहित विवाहिता, ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप
Etawah, Etawah | Dec 31, 2024 चकरनगर थाना क्षेत्र के नगला कढ़ोरी गांव में नवविवाहित ज्योति मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी के फंदे पर लटकी मिली। जिसके बाद जिठानी रेनू उन्हें अस्पताल लेकर पहुँची जहां डॉक्टरों ने उन्हें म्रत घोषित कर दिया। वहीं देर रात करीब 9 बजे नवविवाहित के बाबा अशोक कुमार ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया हैं।