शिवगंज: सिरोही: शिवगंज में दीवारों पर लिखे रहस्यमयी नारों से मची खलबली, पुलिस और प्रशासन हरकत में
शिवगंज शहर में अज्ञात लोगों द्वारा विभिन्न दीवारों पर लिखे गए रहस्यमयी नारों ने शहर में चर्चा और उत्सुकता का माहौल बना दिया है। "भोपा भगाओ, सिरोही बचाओ" जैसे नारों के शहर की कई दीवारों पर लिखे मिलने से लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जानकारी के अनुसार शांति नगर से आखरिया चौक तक कई स्थानों पर यह नारा लिखा हुआ दिखाई दिया। विशेष रूप से देवासी स