पत्थलगांव: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला बेहतर इलाज
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय जरूरतमंदों के लिए मदद और उम्मीद का केंद्र बन रहा है। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी 21 वर्षीय अविनाश नायक को कैंप कार्यालय की पहल से रायपुर के डीकेएस अस्पताल में बेहतर उपचार मिला। जन्म से पैर की अंगुलियों में असामान्य वृद्धि के कारण उन्हें चलने-फिरने में परेशानी होती थी। आ