करछना: नचना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी
तहसील करछना के कौंधियारा थाना अंतर्गत नचना गांव में सोमवार देर रात को शौचालय के पास 17 वर्षीय किशोरी साक्षी तिवारी पुत्री अवनीश तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रात 11 बजे के करीब किशोरी शौच करने के लिए गई थी। काफी देर बाद घर वापस नहीं पहुंची तो परिजन बाहर निकले जहां देखा किशोरी घर के बाहर गिरी पड़ी थी।