सोशल मीडिया पर स्टंट पड़ा भारी, अरनोद पुलिस ने 6 हाई पावर बाइक की जब्त
प्रतापगढ़ के अरनोद में सोशल मीडिया पर "दादू-420" नाम से ग्रुप बनाकर हाई पावर बाइकों से स्टंट करने वाले युवकों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गौतमेश्वर महादेव पर्यटन स्थल और सड़कों पर तेज रफ्तार व खतरनाक स्टंट से लोगों में दहशत फैलाने की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना के बाद अरनोद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 6 हाई पावर बाइक जब्त कर लीं।
पुलिस ने साफ चेतावनी दी है—रील्स के लिए सड़क पर स्टंट, हथियारों के साथ फोटो या वीडियो और कानून तोड़ने वाली हर गतिविधि पर सख्त कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है। अगर कहीं ऐसा स्टंट दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
#Pratapgarh #Arnod #RajasthanPolice #PoliceAction #StuntRiders BikeStunt