तिरोड़ी: कक्ष क्रमांक 782 में मिला व्यस्क मादा तेंदुए का शव, आपसी संघर्ष से मौत का अनुमान
बालाघाट जिले के तिरोड़ी तहसील के वन विकास निगम लामटा परियोजना के जंगल में व्यस्क मादा तेंदुए का शव मिला है। जिससे पूरे विभागीय महकमे में हड़कंप मच गया। वन विकास निगम के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, शरीर पर गहरे चोट के निशान, जबड़े और अन्य अंगों पर घाव के निशान है जो प्रारंभिक तौर पर आपसी लड़ाई में मादा तेंदुए की मौत होने की तरफ इशारा कर रहे है।