बांका: लस्करी पुल के समीप पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, थाना में दिया आवेदन
Banka, Banka | Jun 29, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के लस्करी पुल के समीप पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में बसीपुर निवासी संदीप कुमार सिंह घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर सोमवार की सुबह 11:00 पीड़ित ने थाना में आवेदन दिया।