सतबरवा: सतबरवा प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम की बड़की चौकी पर निकाला गया भव्य जुलूस
सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के गांवों में गुरुवार दोपहर तीन बजे तक मुस्लिम धर्मालंबियों ने बड़की चौकी पर भव्य जुलूस निकाला। मुस्लिम समुदाय के लोग हाथों में झंडा पताका लिए चल रहे थे। जुलूस जमा मस्जिद सतबरवा से होते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया। गाजे बाजे के साथ या हसन या हुसैन के नारे बुलंद किये गए।