लोहरदगा: लोहरदगा-रांची हाईवे पर हिरही स्कूल के पास तेज रफ्तार कार बांस लदे ट्रैक्टर से टकराई, दो घायल
लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के हिरही स्कूल के पास मंगलवार रात करीब 9:15 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा लोहरदगा- कुडू-रांची नेशनल हाईवे पर हुआ, जब तेज रफ्तार और अनियंत्रित आई 20 कार ने बांस से लदी खड़ी ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी।