लोहरदगा: राज्य स्तरीय लीगल सर्विस सह इम्पावरमेंट कैंप का आयोजन, डीडीसी ने की तैयारी की समीक्षा बैठक
लोहरदगा में दस मई को राष्ट्रीय लोक अदालत एवं राज्य स्तरीय लीगल सर्विस सह इम्पावरमेंट कैंप का आयोजन होगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने डालसा सचिव राजेश कुमार के साथ मंगलवार को दोपहर 3 बजे समीक्षा बैठक की। जिला परिषद के सभा कक्ष में आयोजित बैठक में अपर समाहर्ता जितेन्द्र मुंडा, एसडीओ अमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी