लोहरदगा: ओयना टोंगरी का खनन गड्ढा बना बच्चों के लिए खतरे का कुंआ हर छलांग के साथ मंडरा रहा हादसे का साया<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
लोहरदगा सदर क्षेत्र के ओयना टोंगरी में खनन के बाद बने गहरे गड्ढे इन दिनों बच्चों के लिए जोखिम भरा खेलस्थल बन गए हैं। मंगलवार की दोपहर करीब 2:30 बजे कई बच्चे लगभग 40 फीट ऊंचाई से दस फीट गहरे पानी में छलांग लगाकर नहाते और तैरते देखे गए। यह दृश्य देखने में भले ही साहसिक लगे, लेकिन इसके पीछे छिपा खतरा बेहद गंभीर है।