लोहरदगा: मईया सम्मान योजना पर विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव का बयान, सरकार वादे पर कायम, महिलाओं को मिलेगी पूरी राशि
लोहरदगा पहुंचे कांग्रेस विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने मईया सम्मान योजना को लेकर विपक्ष के आरोपों का करारा जवाब दिया। मंगलवार की दोपहर लगभग 2:30 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मईया सम्मान योजना झारखंड सरकार का चुनावी वादा जरूर था, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद भी इसे पूरी निष्ठा के साथ लागू किया गया है।