सदर: पश्चिम बंगाल पीए हत्याकांड: सीबीआई ने वाराणसी पुलिस लाइन से आरोपी को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | May 19, 2026 पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई टीम ने मंगलवार को वाराणसी में बड़ी कार्रवाई की। सीबीआई ने कैंट थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन से गाजीपुर निवासी आरोपी विनय राय उर्फ पमपम (40) को गिरफ्तार किया। आरोपी गाजीपुर के देवरिया गांव, थाना जमनिया का रहने वाला है।