बहरोड़: बहरोड़ में पहली तेज बारिश ने नगर परिषद के नाला सफाई के दावों की पोल खोली, सड़कें और कॉलोनियां जलमग्न
Behror, Alwar | Jul 2, 2026 बहरोड़ में गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे बाद हुई तेज बारिश ने बहरोड़ नगर परिषद की नाला सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। कुछ ही देर की बारिश में शहर की कई मुख्य सड़कें, कॉलोनियां और बाजार जलमग्न हो गए, जिससे आमजन और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।