निघासन: इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर घर लौट रहे बाइक सवार बाबा और पोते को रकेहटी के पास पिकअप ने मारी टक्कर, बाबा की मौत
निघासन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुलरी पुरवा गांव निवासी राम शंकर गिरी पुत्र छोटेलाल अपने पोता शिवा को कक्षा 12 की परीक्षा दिलाने के लिए तिकुनिया कस्बे में स्थित महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज गए थे। घर वापस आते समय रकेहटी के पास बाइक सवार बाबा और पोते को पिकअप ने टक्कर मार दी थी। सड़क हादसे में राम शंकर गिरी की मौत हो गई है।