शाजापुर: वयोवृद्ध समाजसेवी ,मीसाबंदी श्री सूरजमल सांकलिया के निधन पर ,अंतिम यात्रा में उमड़ा शहर ,नम आंखों से दी बिदाई
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े जनसंघ के समय से भाजपा नेता और मीसाबंदी रहे शहर के समाजसेवी वयोवृद्ध समाजसेवी ,मीसाबंदी श्री सूरजमल सांकलिया ने बुधवार रात अपने घर में अंतिम सांस ली।गुरुवार को उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई और शांति बन में सरतानी रीति रिवाज के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई ।स्वर्गीय सूरजमल जी की अंतिम यात्रा में पूरा शहर उमड़ पड़ा ।