शाजापुर: अमानक गेंहू बता कर खरीदने का मना करने पर अभयपुर ख़रीदी केंद्र पर नाराज किसानों ने नारेबाजी कर NH52 पर किया चक्का जाम
ग्राम अभयपुर में किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी केंद्र पर नारेबाजी करते हुए NH52 पर चक्का जाम कर दिया।किसानों का आरोप था कि गेहूं खरीदी के दौरान किसानों का गेहूं का अमानक स्तर का बताकर नहीं खरीदा जा रहा।किसानों को समझाइश देकर चक्का जाम समाप्त करवाया व समस्या का समाधान किया,चलना लगाकर गेहूं में से मिट्टी व कुस्सी को निकाल कर उस माल की खरीदी होगी।